SIROHI JALORE NEWS
SIROHI JALORE NEWS | राजस्थान के सभी जिले और गांव
🔴 BREAKING NEWS
सिरोही

सिरोही: उथमण टोल प्लाजा कर्मचारी की हादसे में असामयिक मौत, पीड़ित परिवार के लिए नौकरी और मुआवजे पर बनी सहमति

प्रकाशित: 13-09-2026 11:03 PM   |   SIROHI JALORE NEWS
👁️ Views: 1
सिरोही: उथमण टोल प्लाजा कर्मचारी की हादसे में असामयिक मौत, पीड़ित परिवार के लिए नौकरी और मुआवजे पर बनी सहमति
सिरोही। ( पत्रकार महेंद्र सिंह परिहार ) एनएच-62 स्थित उथमण टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी ताराराम मीणा की हादसे में हुई असामयिक मृत्यु की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है।

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सिरोही जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से वार्ता करते हुए मृतक कर्मचारी के परिवार के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा को लेकर मजबूती से पक्ष रखा।

कंपनी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, ₹20 से ₹25 लाख तक मुआवजा देने तथा आश्रितों को ₹10 से ₹15 हजार प्रतिमाह पेंशन देने पर सहमति बनी।

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के हस्तक्षेप के बाद हुई इस सहमति से पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

 हालांकि, अपने परिजन को खोने का दर्द किसी मुआवजे से पूरा नहीं किया जा सकता। हादसे में ताराराम मीणा के निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
💬 Comments (0)
आपका Comment पहले Admin द्वारा जांचा जाएगा। मंजूरी के बाद ही वेबसाइट पर दिखाई देगा।
अभी तक कोई Approved Comment नहीं है।