राजस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अजमेर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाया।
प्रकाशित:
06-09-2026 04:53 PM
|
SIROHI JALORE NEWS
उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के विकास को गति दी है और अब निकायों में मजबूत जनादेश मिलने से विकास की यह रफ्तार और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस दौरान उन्होंने सभी से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने एवं सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया..!!